देश की राजधानी दिल्ली में ठण्ड का सितम जारी है। दिल्ली अब कोहरे की चादर में लिपटी नज़र आ रही है दिल्ली के साथ उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान की बात करे तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
सूत्रों के मुताबिक आयानगर इलाके में आज, 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों के आवागमन पर भी असर पड़ रहा है। देश भर के विभिन्न राज्यों की कई ट्रेनें कोहरे के कारण प्रभावित हो गई हैं।
राजधानी में बढ़ेगा सर्दी का टॉर्चर
सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में क्रिसमस के दिन यानि की आज 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि अधिकतम तापमान 19 और 20 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने का अनुमान है।
दिल्ली में अगले 24 घंटे 4 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है साथ ही शीतलहर की चेतावनी दिल्ली में काफी समय से दी जा रही है।
विभिन्न राज्यों की कई ट्रेनें कोहरे के कारण प्रभावित हो रही
आगे के तापमान की बात करें तो IMD ने 30 दिसंबर तक मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक, अभी दो दिन दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी और 27 दिसंबर को कोहरे की भी संभावना जताई जा रही है। जानकरी के मुताबिक 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक न्यूनतम पारा 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यानि की मामूली सी बढ़ोतरी तापमान में दिसंबर के अंत में देखी जा सकती है।