हाथरस गैंगरेप में पीड़िता के साथ हुई हैवानियत से पूरा देश स्तब्ध है। मासूम दलित लड़की के साथ हुई इस घटना के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। सभी हाथरस की निर्भया के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के जजों को एक पत्र लिखा है।
स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीटर पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, हाथरस की घटना ने इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मैं स्तब्ध हूँ, इस घटना से मेरी रूह कांप गयी है। मैंने सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश एवं सभी अन्य न्यायधीशों को चिट्ठी लिख मामले में इंसाफ दिलवाने की गुहार की है।
हाथरस की घटना ने इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मैं स्तब्ध हूँ, इस घटना से मेरी रूह कांप गयी है। मैंने सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश एवं सभी अन्य न्यायधीशों को चिट्ठी लिख मामले में इंसाफ दिलवाने की गुहार की है। pic.twitter.com/kTB6w5KI94
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 30, 2020
पत्र में उन्होंने सीजेआई और अन्य जजों से हाथरस गैंगरेप मामले का संज्ञान लेने और संबंधित अधिकारियों को दोषी ठहराने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने पत्र में बलात्कारियों को सख्त सजा और कोई और बलात्कार न हो, इसके लिए निश्चित कानून निर्धारित करने की मांग की।