दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय में आग लगी, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Summary :

मध्य दिल्ली स्थित विकास भवन के दूसरे तल पर स्थित दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मध्य दिल्ली स्थित विकास भवन के दूसरे तल पर स्थित दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा अग्निशमन विभाग को शाम छह बजकर 3 मिनट पर आग को लेकर कॉल आई जिसके बाद आग बुझाने वाली आठ गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। 

मोदी सरकार की करता हूं रचनात्मक आलोचना, मेरे रुख का सम्मान करें कांग्रेसजन : थरूर

दिल्ली महिला आयोग के अधिकारी के अनुसार सम्मेलन कक्ष में आग लगने के समय 22 से 25 लोग मौजूद थे। दमकल अधिकारियों ने कहा कि आग बुझाने का काम जारी है और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 

Desk Team