लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

अध्यक्ष के बिना चलेगी दिल्ली यूथ कांग्रेस

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली यूथ कांग्रेस के चुनावी नतीजों पर अधिकारिक रूप से रोक लग गई है। यूथ कांग्रेस के चुनावों को निष्पक्ष रूप से आयोजित करवाने वाली संस्था ”फेम” ने इन नतीजों पर रोक लगा दी है। ”फेम” की ओर से दिल्ली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर अनिश्चितकालीन रूप से रोक लगा दी है। इसके साथ ही किराड़ी जिला और दिल्ली प्रदेश के महासचिव पद के नतीजों पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अतिरिक्त बाकी सभी पदों पर हुए चुनाव के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

जीते हुए प्रत्याशियों ने किया विरोध प्रदर्शन

दिल्ली यूथ कांग्रेस के चुनावों में खुद प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन समेत कई अन्य नेताओं के हस्तक्षेप के चलते यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के विजेता उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। इन्हीं नेताओं के हस्तक्षेप के चलते नई दिल्ली जिला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिन बैसोया ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ ऑल इंडिया कांग्रेस के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। सचिन बैसोया का कहना था कि अगर प्रदेश अध्यक्ष ही दिल्ली में गुटबाजी को बढ़ावा देगा तो पार्टी कैसे चलेगी।

कई राज्यों के रुक चुके हैं नतीजे

यह पहली बार नहीं है कि यूथ कांग्रेस के चुनावी नतीजों पर रोक लगाई गई है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह के बेटे के चुनाव पर रोक लगा दी गई थी। विक्रमादित्य सिंह ने अपने चुनाव में पिता वीरभद्र सिंह के नाम के होर्डिंग छपवा कर प्रचार किया था, जिसके बाद उनके चुनाव पर रोक लगा दी गई थी। इसी प्रकार हरियाण यूथ कांग्रेस के चुनावों में भी सचिन कुंडू के चुनावी नतीजों पर रोक लगा दी गई थी। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को चुनाव लड़ने से ही रोक दिया गया था।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

– सज्जन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।