दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय अग्रवाल के उस प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को भेज दिया है जिसमें राजधानी में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की आरटीपीसीआर जांच की कीमत कम करने का आग्रह किया गया है।
अखिल भारतीय नागरिक स्वाभिमान महासंघ के अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखकर कहा था कि 1500 रुपये बचाने के लिए दिल्ली के लोग कोरोना की जांच कराने के लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद जा रहे हैं।
दिल्ली में कोविड-19 की जांच के लिए दिल्ली सरकार ने 2400 रुपये की कीमत तय की थी लेकिन हरियाणा में यही जांच 900 रुपये में हो रही है। अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि दिल्ली की आम जनता के हितों का ध्यान रखते हुए कोरोना जांच की कीमत कम की जाये। उन्होंने कहा कि इस वजह से कोरोना जांच में देरी भी हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



