नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को लोगों से अपील की कि वे संशोधित नागरिकता कानून (सीएएए) के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करें। कहा कि हिंसा से समूचा आंदोलन बदनाम होगा और सरकार के लिए उद्देश्य का दमन करना आसान होगा।
लगभग पूरे देश से हिंसा की मिल रहीं खबरों को चिंताजनक करार देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि मुद्दे पर चिंता व्यक्त करने के लिए लोकतांत्रिक तरीका अपनाया जाना चााहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें महात्मा गांधी का अहिंसा का मार्ग अपनाना चाहिए। यदि हिंसा होती है तो सरकार के लिए समूचे आंदोलन का दमन करना आसान होगा। अधिकारियों के लिए आपके खिलाफ मामले दर्ज करना और समूचे उद्देश्य को बदनाम करना अत्यंत आसान हो जाएगा।’’


Download Android App
Download iOS App



