लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

गांधी नगर में डॉ. हर्षवर्धन ने किया जन संवाद

गांधी नगर विधानसभा के कांति नगर में शनिवार की सुबह सांसद व केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने प्रवास किया।

नई दिल्ली : गांधी नगर विधानसभा के कांति नगर में शनिवार की सुबह सांसद व केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने प्रवास किया। कांति नगर एक्सटेंशन, सरताज मोहल्ला निवासियों से उन्होंने सीधे संवाद किया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कांति नगर मण्डल अध्यक्ष भरत भदौरिया और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने की। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता भारत गौड़, जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, जोन चेयरमैन कंचन महेश्वरी, डिप्टी चेयरमैन श्याम सुंदर अग्रवाल और पार्षद रोमेश गुप्ता उपस्थित रहे। ढोल नगाड़ों के साथ क्षेत्र की जनता व भाजपा नेताओं ने डॉ. हर्षवर्धन का स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार द्वारा अनधिकृत कॉलोनियों को पास करने के ऐतिहासिक फैसले का हृदय से स्वागत एवं धन्यवाद किया। 
इस अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमेशा झूठ की राजनीति करते हैं। अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर भी वे दिल्ली के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें समझना चाहिए कि दिल्ली की जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों पर हमारी सरकार कई वर्षों से काम कर रही है। 
2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार बनने के बाद 2015 तक बनी कॉलोनियों को भी पुरानी सूची में डाला गया। इस संबंध में दिल्ली सरकार से भी सहयोग करने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल सरकार ने  पांच वर्षों में अनधिकृत कॉलोनियों का सीमा निर्धारण तक नहीं किया और अपनी जिम्मेदारी से भागते रहे। 
डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों का दौरा कर स्थानीय लोगों को जानकारी दी कि बड़े कम शुल्क जमा करने पर उन्हें पक्की रजिस्ट्री का अधिकार केंद्र की मोदी सरकार द्वारा दिया गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे जागरूकता अभियान व हस्ताक्षर अभियान चलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।