लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने स्पेशल ट्रेन से अपने राज्यों में जाने वाले लोगों को उनके घरों तक पहुचाने के लिये विशेष बसें चलाने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले रेल यात्रियों के लिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने बस सेवा शुरू की है।

यात्रियों को शिवाजी स्टेडियम और अंबेडकर स्टेडियम में उतरा जाएगा जहां से उन्हें परिवहन बदलना होगा। बता दें कि केंद्रीय गृह सचिव ने आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर ये बसें चलाने की अनुमति दी।

World Corona : दुनिया में वैश्विक महामारी का प्रकोप बरकरार, मृतकों का आंकड़ा 3 लाख के पार
उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों ने सार्वजनिक परिवहन बंद होने के कारण यात्रियों की समस्या से उन्हें अवगत कराया था और उनके लिए रेलवे स्टेशनों से विशेष बसें चलाने की अनुमति मांगी थी। इसे ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि रेलवे विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचने के लिये विशेष ट्रेन चला रहा है।


Download Android App
Download iOS App



