दिल्ली यूनिवर्सिटी ने साल 2021 के एडमिशन के लिए अपनी पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में जिन छात्रों के नाम आए हैं उनके लिए एडमिशन प्रक्रिया कल यानी 4 अक्टूबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक जारी रहेगी। जो छात्र डीयू में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर विजिट कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
एडमिशन लेने से पहले इन पॉइंट्स पर ध्यान दें स्टूडेंट्स
. यूनिवर्सिटी ने पहली बार दिया निश्चित समय तक फीस रिटर्न का विकल्प।
. फीस में इस बार नहीं होगा कोई इजाफा।
. एडमिशन फीस भरने के बाद, अपना नाम वापस लेने वाले स्टूडेंट्स की रिटर्न होगी पूरी फीस।
. 31 अक्टूबर के बाद नाम वापस लेने पर 1000 रुपए का चार्ज लगाएगी यूनिवर्सिटी।
एडमिशन के लिए जरुरी हैं ये डाक्यूमेंट्स
कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा प्रमाण पत्र, कक्षा 12वीं अनंतिम प्रमाण पत्र, आचरण प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, ओबीसी प्रमाण पत्र, प्रवास प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र और दो सेल्फ अटेस्टेड पासपोर्ट साइज फोटो।
DU ने 1 अक्टूबर को जारी की पहली कट ऑफ लिस्ट
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 01 अक्टूबर को अपनी पहली कटऑफ लिस्ट जारी की है। पहली कटऑफ लिस्ट में जीसस एंड मैरी कॉलेज ने बीए ऑनर्स साइकोलॉजी के लिए 100 प्रतिशत कटऑफ जारी की है। जीसस एंड मैरी कॉलेज के अलावा रामजस कॉलेज और एसआरसीसी कॉलेज ने भी 100 फीसदी तक कटऑफ रखी है।
रामजस कॉलेज ने 3 कोर्सेज में 100 फीसदी तक कटऑफ रखी है। एसआरसीसी कॉलेज ने अपने 2 कोर्सेस में 100 फीसदी तक कटऑफ रखी है। यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य अशोक अग्रवाल ने कहना है कि 100 फीसदी की कट ऑफ लिस्ट हजारों मेधावी छात्रों को हतोत्साहित करती है। हजारों छात्र 90 फीसदी से अधिक अंक लाकर भी दाखिला हासिल नहीं ले पा रहे हैं। यह स्थिति निराश करने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



