तेज धूप, गर्मी और गर्म हवाओं ने देश में कहर ढा दिया है। बीते दिन यानी रविवार को दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा 49 डिग्री तक पहुंच गया था। आलम ये है कि गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं इस बीच सोमवार को मौसम में थोड़ी तब्दीली महसूस की गई हैं। जिससे लोगो को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती हैं।
आज तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई
वहीं भारतीय मौसम विज्ञान भवन के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा कि आज तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। आरके जेनामनी के मुताबिक आज का तापमान कल की तुलना में 2-3 डिग्री सेल्सियस कम होगा।
तापमान में फिर बढ़ोतरी हो जाएगी और गर्मी सताएगी
आरके जेनामनी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल छाए हुए हैं। कल से 3-4 दिन के लिए गर्मी से राहत मिलेगी, इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी हो जाएगी और गर्मी सताएगी। बातचीत के दौरान जेनामनी ने बताया कि कुछ स्टेशनों में तापमान कल 46-48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, इसे बाकी स्टेशन से कंपेयर करना ठीक नहीं है। तापमान 43-44 डिग्री पर आ जाएगा। सफदरजंग के लिए यह 42-43 डिग्री सेल्सियस रहेगा।