राजधानी दिल्ली-एनसीआर में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश के छींटे पड़े। इसके बाद ही दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद तथा गुरुग्राम में आज कई इलाकों में तेज आंधी और धूल-भरी हवाओं से दिन में अंधेरा छा गया।

आंधी-तूफान के कारण चारों ओर धूल ही धूल उड़ती दिखाई दी और दिन में रात के अंधेरे सा अहसास हुआ। सड़कों में वाहनों में आगे बढ़ने के लिए लाइट चालू करनी पड़ी। आंधी-तूफान की रफ्तार बहुत तेज थी। कई इलाकों में आंधी के कारण घरों की छतों से कपड़े उड़ते हुए दिखाई दिये। आसमान में बादलों का डेरा रहा और कई स्थानों पर बारिश भी हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। स्थानीय मौसम कार्यालय ने मंगलवार तक क्षेत्र में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



