देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र पश्चिम दिल्ली के पास था और इसकी गहराई 15 किलोमीटर थी और ये सुबह 9.17 बजे महसूस किया गया।
अब तक किसी के हताहत होने या संपत्तियों को नुकसान की खबर नहीं है। पृथ्वी विज्ञान के अनुसार, पांच से कम तीव्रता के भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान की संभावना नहीं होती है। हालांकि कमजोर संरचनाओं के मामले में ऐसा नहीं है। बता दें कि इससे पहले 13 जनवरी को नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 13 जनवरी को आए भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी। भूकंप के झटके बुधवार को शाम 7:03 बजे महसूस किए गए थे।
जानिए ! क्यों आता है भूकंप
प्लेटों में गति के कारण पृथ्वी की क्रस्ट में अचानक आघात के रूप में भूकंप को परिभाषित किया जा सकता है, जो अचानक ऊर्जा निकलने का परिणाम होता है और भूकंपीय तरंगों का निर्माण होता है। जब पृथ्वी की सतह का एक हिस्सा पीछे और ऊपर की ओर बढ़ने लगता है, तो पृथ्वी की सतह पर झटके महसूस होते हैं और इसलिए इसे भूकंप कहा जाता है। भूकंप का अर्थ केवल यह कहा जा सकता है कि जब पृथ्वी में ‘कंपन’ होता है। पृथ्वी की क्रस्ट विभिन्न भागों से बनी होती है जिन्हें प्लेट के रूप में जाना जाता है। इस आर्टिकल में, हम आपको भूकंप के बारे में सभी जानकारी देंगे, जिसमें भूकंप के कारण, तथ्य और भूकंप क्षेत्र शामिल हैं।