नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा शीला दीक्षित ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनावों के लिए कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। प्रदेश कांग्रेस में गठित कंट्रोल रूम दिल्ली के सभी सातों सीटों पर कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों के कंट्रोल रूम से कॉओर्डिनेट करेगा और कांग्रेस उम्मीदारों से सम्बधित चुनाव प्रचार की जानकारी उपलब्ध कराऐगा।
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि कंट्रोल रूम में सभी सातों सीटों के अलग-अलग काउंटर बनाए गए है, जोकि प्रत्येक संसदीय सीट की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कंट्रोल रूम में किसी भी प्रकार की शिकायतों को सुनने और सुलझाने के लिए एक टीम का गठन किया गया है।
कंट्रोल रूम यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी पब्लिक मीटिंग और रोड शो की जानकारी भी मुहैया कराऐगा। पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने प्रदेश कांग्रेस में शक्ति ऐप को इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार कोचर, रोहित मनचंदा व कंट्रोल रूम इंचार्ज डॉ. राकेश सचदेवा अपनी टीम के साथ मौजूद थे।
कानूनी सलाह के लिए अलग से वकील डेस्क बनाया
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों सामने किसी तरह का कानूनी पेंच न आए इसलिए दिल्ली प्रदेश कार्यालय में इसके लिए अलग से वकीलों का एक डेस्क बनाया गया है।
ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी सलाह या कानूनी रूप से आई समस्या को तुरंत सुलझाया जाया सके। लीगल डेस्क का संचालन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लीगल एवं मानव अधिकार विभाग के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार के नेतृत्व में चलाया जाएगा।