नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने शनिवार को अपने ‘पार्क आन्दोलन’ की शुरुआत विकासपुरी सी ब्लाॅक पार्क से की। यहां मौजूद सैर करने वाले लोगों को गोयल ने बताया कि केजरीवाल ने किस तरीके से दिल्ली को बर्बाद कर दिया और क्यों आज मोदी जी की जरूरत है।
इसके बाद लोगों ने कई मुद्दों पर सवाल-जवाब भी किए। इस दौरान गोयल ने मीटिंग के लिए कॉलोनियों की जगह पार्कों को सबसे अच्छी जगह बताते हुए कहा कि पहले शीला दीक्षित और केजरीवाल का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि एमसीडी के भ्रष्टाचार को भी हमें खत्म करना है, अधिकारियों की मिलीभगत से लगातार अवैध निर्माण होते हैं और आम जनता को परेशान किया जा रहा है।
अपनी बात के अर्थ को स्पष्ट करते हुए गोयल ने कहा कि मैं नौकरशाही के उन लोगों के भ्रष्टाचार की बात कर रहा हूं जिसे हमें मिलकर दिल्ली सरकार से और एमसीडी से खत्म करना था। उन्होंने जनता से पूछा कि किस पार्टी के कौन से नेता भ्रष्ट हैं यह आपसे ज्यादा कौन जानता है? जनता को पता है कहाँ पर भ्रष्टाचार है?
जहां भी भ्रष्टाचार हैं उसके खिलाफ मैं आवाज उठाऊंगा। वहीं इस मुद़्दे पर आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने टवीट कर गोयल से पूछा ‘सर आप दिल्ली एमसीडी के अफसरों को चोर कह रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



