दिल्ली स्थित एक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी की महिला अधिकारी के बारे में एक वेबसाइट पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति उसी कंपनी का पूर्व कर्मचारी है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला आईटी कंपनी में वरिष्ठ कार्यकारी के पद पर काम करती है। आरोपी व्यक्ति अंश खन्ना शाहदरा क्षेत्र का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि महिला ने उसे नौकरी से निकाल दिया था इसलिए उसने बदला लेने के लिए ऐसी हरकत की।
तेज बारिश, आंधी से दिल्ली एनसीआर का मौसम हुआ सुहाना, पेड़ – होर्डिंग गिरने से लगा जाम
महिला अधिकारी ने 24 मई को इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) विजयंत आर्य ने बताया, “जांच के दौरान, टिप्पणी करने वाले के कंप्यूटर के आईपी एड्रेस का पता लगाया गया और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।” डीसीपी ने कहा कि खन्ना कंपनी के सेल्स विभाग में महिला के अधीन काम करता था। पुलिस ने कहा कि मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



