दिल्लीवासियों की बुधवार सुबह की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर सुब साढ़े आठ बजे 73 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में गरज के साथ छीटों के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को गोवा और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना बताई गई है।
मुंबई : भारी बारिश के कारण अंधेरी में सड़क हादसा, 8 लोग घायल, अगले 2 दिन तक अलर्ट जारी
जबकि कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भी जबरदस्त बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम बंगाल में समान्य से तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है।