नोएडा सेक्टर-24 के ईएसआई अस्पताल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियां

Summary :

पटपड़गंज के बाद दिल्ली-एनसीआर में आग लगने की दूसरी घटना सामने आई। यह घटना नोएडा सेक्टर-24 के ईएसआई अस्पताल में हुई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पटपड़गंज के बाद दिल्ली-एनसीआर में आग लगने की दूसरी घटना सामने आई। यह घटना नोएडा सेक्टर-24 के ईएसआई अस्पताल में हुई। 
आग बुझाने के लिए दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। एक अधिकारी ने आज यहां इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 24 स्थित सात मंजिली इमारत के बेसमेंट में आग लगी है। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को सुबह करीब 8 बजे इसकी जानकरी मिली, जिसके बाद दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 
आग लगने के कारण अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आग के कारण यहां भर्ती करीब 40 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर काफी धुआं फैल गया है। माना जा रहा है शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

Desk Team