राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रिंटिंग प्रेस में बुधवार देर रात आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब दो बजकर 38 मिनट पर उन्हें आग लगने की सूचना मिली और दमकल विभाग की 30 गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि आग पर गुरुवार सुबह आठ बजे काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि इमारत में किसी के फंसे होने की आशंका को दूर करने के लिए तलाशी अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि आग भूतल, पहली और दूसरी मंजिल पर फैली। उन्होंने कहा कि तीन मंजिला इमारत में आग भूतल और दूसरे तल पर लगी।

उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चला है और बचाव अभियान जारी है। इससे मुश्किल से एक सप्ताह पहले ही पीरागढ़ी क्षेत्र में भी एक फैक्ट्री में आग लग गई थी जिसमें एक दमकल कर्मी की मौत हो गई थी और 14 अन्य लोग घायल हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



