भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। ब्रेन हैमरेज होने के बाद मांगे राम गर्ग को 15 जुलाई को एक्शन बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह 7 : 30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पांच पुत्र एक पुत्री और नाती पौते हैं।
बता दें कि मांगे राम गर्ग 2003 से 2008 तक वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे। वह धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। मांगे राम गर्ग ने मृत्यु पश्चात अपना शरीर दधीचि देह दान संस्था को देने का संकल्प लिया था।
उनके पुत्र सतीश गर्ग ने बताया कि पार्थिव शरीर को 11:30 बजे दिल्ली भाजपा कार्यलय लोगों के दर्शनार्थ ले जाया जायेगा और उसके बाद गर्ग की इच्छा के अनुसार दधीचि देहदान संस्था को सौंप दिया जायेगा। आपको बता दें कि शनिवार को दिल्ली की तीन बार की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित के निधन हो गया।