दिल्ली हाई कोर्ट में 4 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, कुल 34 हुई जजों की संख्या

Summary :

दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी एन पटेल ने चार नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई।

दिल्ली हाई कोर्ट में चार नए न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद कोर्ट में कुल न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गई है। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी एन पटेल ने सोमवार को सभी 4 न्यायाधीशों को  पद की शपथ दिलाई। न्यायाधीश नीना बंसल कृष्णा, दिनेश कुमार शर्मा, अनूप कुमार मेंदीरत्ता और सुधीर कुमार जैन को मिलाकर अब हाईकोर्ट की न्यायाधीशों की कुल संख्या 34 हो गई है जबकि स्वीकृत संख्या 60 है।
सुधीर कुमार जैन वर्तमान में राउज एवेन्यू कोर्ट में जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं, जबकि नीना बंसल कृष्णा साकेत (दक्षिण पूर्व) डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। केंद्रीय विधि सचिव अनूप कुमार मेंदीरत्ता को पहली बार हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है। 

दिल्ली में 15-18 आयुवर्ग के 90% किशोरों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़

अपनी पूर्व प्रतिनियुक्ति में, उन्होंने दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव विधि विभाग के रूप में कार्य किया था। इससे पहली प्रतिनियुक्ति में उन्होंने दिल्ली सरकार में प्रधान सचिव विधि विभाग के रूप में कार्य किया था। दिनेश कुमार शर्मा वर्तमान में नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले, उन्होंने 1 मई, 2017 से 6 जनवरी, 2020 तक दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के रूप में कार्य किया था।

Desk Team

दिल्ली उच्च न्यायालय में 4 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ

Summary :

न्यायाधीश तलवंत सिंह, रजनीश भटनागर, बृजेश सेठी और आशा मेनन को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन ने पद की शपथ दिलाई।

दिल्ली उच्च न्यायालय में सोमवार को एक महिला सहित चार नए न्यायाधीशों को शपथ दिलाई गई। न्यायाधीश तलवंत सिंह, रजनीश भटनागर, बृजेश सेठी और आशा मेनन को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन ने पद की शपथ दिलाई।
सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम द्वारा इस महीने की शुरुआत में इन न्यायिक अधिकारियों के नाम की सिफारिश किए जाने के बाद राष्ट्रपति द्वारा इन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। 
नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या 40 हो गई है। न्यायाधीश ज्योति सिंह, प्रतीक जालान, अनूप जयराम भंभानी, संजीव नरूला को अक्टूबर में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में शपथ दिलाई गई थी। 

Desk Team