शाहीनबाग में आंदोलन नहीं हो रहा है, यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा : गिरिराज सिंह

Summary :

गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि यह शाहीन बाग़ का प्रदर्शन अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन है, इस बीच भाजपा ने शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर निशाना साधा है।  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग को सुसाइड बॉम्बर बनाने का अड्डा बताया है।

दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ लगभग 50  दिन से  प्रदर्शन चल रहा है। इसी प्रदर्शन का एक विडियो भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर शेयर किया है। विडियो में प्रदर्शनकारी महिला यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि हमें डराओ मत, हमारी शुरुआत सिर कटाने से होती है। गुरुवार को  केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि यह शाहीन बाग़ का प्रदर्शन अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।

उन्होंने शाहीनबाग प्रदर्शन को लेकर कहा कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड से  ठिठुर कर मर जाता है तो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ है । ये सुसाइड बॉम्ब नहीं तो और क्या है। अगर भारत को बचाना है तो ये सुसाइड बॉम्ब, खिलाफत आंदोलन 2 से देश को बचाना होगा।

Desk Team