पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के दिल्ली दौरे का आज अंतिम दिन है। कोलकाता के लिए रवाना होने से पहले राज्यपाल ने एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। तीन के अंदर हुई इस दूसरी मुलाकात ने दिल्ली की सियासी गलियों में चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है।
गृह मंत्री के आवास पर हुई इस मुलाकात के बाद राज्यपाल ने कहा, हम लोकतंत्र, संविधान और कानून के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद 2 मई को हुई हिंसा पर धनखड़ ने कहा, जब मैंने चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित इलाकों का दौरा किया तो वो मेरे लिए काफी कष्टदायक था। देश ने चुनाव के बाद ऐसी हिंसा कभी नहीं देखी।
बंगाल चुनाव हिंसा : सुप्रीम कोर्ट की जज ने याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग
ममता सरकार पर हमला करते हुए राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र में आपने अपनी मर्जी से और हमारे खिलाफ वोट करने की हिम्मत कैसे की, इसलिए आपके वोट के लिए आपको दंडित किया जाएगा। मैं नौकरशाही और पुलिस से अपील करता हूं कि वे अपनी आचार संहिता और नियमों को सीमित रखें।
गौरतलब है कि धनखड़ ने 2 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हिंसा प्रभावित राज्य के कई हिस्सों का दौरा किया था और लोगों से बात की थी। राज्यपाल के एक करीबी सूत्र ने कहा, “हिंसा प्रभावित राज्य में उनके अनुभव का पूरा ब्योरा एक रिपोर्ट में दिया गया है।”


Download Android App
Download iOS App



