नई दिल्ली : गेस्ट टीचरों की समस्याओं को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मिलकर उन्हें गेस्ट टीचरों की समस्याओं से अवगत कराया। तिवारी ने कहा कि उपराज्यपाल कार्यालय से उन्हें जानकारी मिली है कि दोपहर साढ़े बारह बजे दिल्ली सरकार की ओर से एक लेटर प्राप्त हुआ है। बिना लॉ डिपार्टमेंट की वेटिंग के एवं बिना सर्विसेस डिपार्टमेंट को जानकारी दिए दिल्ली सरकार ने पल्ला झाड़ते हुए दो पेज का लेटर उपराज्यपाल को दिया है।
उन्होंने कहा कि गेस्ट टीचर का मामला न्यायालय में है दिल्ली सरकार को लॉ डिपार्टमेंट से लीगल, सर्विसेज से परामर्श के साथ पहले पॉलिसी बनानी चाहिए। गेस्ट टीचर को गुमराह कर बताया गया है कि हमने कर दिया है, लेकिन केंद्र सरकार उसे रोक रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे में सवाल उठता है कि जब केजरीवाल सरकार को पता था कि 28 फरवरी को अनुबंध खत्म हो रहा है तो जानबूझकर गेस्ट टीचरों के बीच सर्विस में गैप की स्थिति क्यों पैदा की गई।
उन्होंने कहा कि 31 अगस्त, 2019 तक गेस्ट टीचर्स की सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। गेस्ट टीचर के साथ न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए दिल्ली भाजपा उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। गौरतलब है कि गुरुवार को मनोज तिवारी स्वयं गेस्ट टीचर्स के बीच पहुंचे थे और भाजपा की ओर से उन्हें साथ खड़े होने का समर्थन दिया था। साथ ही कहा था कि हरियाणा सरकार के गेस्ट टीचर्स को नियमित करने की पॉलिसी दिल्ली के गेस्ट टीचर्स पर भी लागू होनी चाहिए। दिल्ली भाजपा इसका पूर्ण समर्थन करेगी।


Download Android App
Download iOS App



