दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने वाले है ऐसे में राजनीतिक दलों चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से कर रहे है। ऐसे में राजनीतिक दल एक-दूसरे पर वार-पलटवार का एक भी मौका नहीं गंवा रहे। इसी बीच केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी द्वारा के रणनीतिकार प्रशांत किशोर की बात पर कहा कि कौन है प्रशांत किशोर? मैं नहीं जानता।
लखनऊ में बोलीं प्रियंका गांधी- आजादी के आंदोलन में योगदान न देने वाले आज भय फैला रहे
ऐसे में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर पलटवार किया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल का जवाब देते हुए कहा ‘हरदीप पुरी जी ने बिल्कुल ठीक कहा है, वह मुझे नहीं जानते हैं, नहीं जानना चाहिए।
हरदीप देश के इतने बड़े नेता हैं, भारत सरकार के मंत्री हैं, उनके लिए मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति के बारे में जानना तो बिल्कुल भी संभव नहीं है। अब अकेले दिल्ली राज्य में 50 लाख से ज्यादा यूपी-बिहार के लोग रह रहे हैं, संघर्ष कर रहे हैं। इतने सारे लोगों को हरदीप जैसा बड़ा व्यक्ति कैसे जान सकता है।’


Download Android App
Download iOS App



