दिल्ली : कोरोना को मात दे चुके स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन आज से फिर संभालेंगे कामकाज

Summary :

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ट्वीट किया , “ हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन तंदरुस्त हो गए है। वह आज अपना कामकाज संभालेंगे। सत्येन्द्र का वापस काम पर लौटने पर स्वागत और शुभेच्छा।”

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन सोमवार से अपना कामकाज फिर संभालेंगे। 17 जून को कोरोना वायरस से संक्रमित और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सत्येन्द्र जैन स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। उनकी अनुपस्थिति में जैन के प्रभार वाले सभी मंत्रालयों का अतिरिक्त कार्यभार उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिया गया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ट्वीट किया , “ हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन तंदरुस्त हो गए है। वह आज अपना कामकाज संभालेंगे। सत्येन्द्र का वापस काम पर लौटने पर स्वागत और शुभेच्छा।”

चीन के साथ सीमा विवाद में अपनी छवि बचाने का प्रयास कर रहे हैं PM मोदी : राहुल गांधी

दिल्ली में कोरोना संक्रमियों की संख्या सवा एक लाख के करीब 
बता दें दिल्ली में कोरोना वायरस का विस्फोट जारी है। संक्रमितों का आंकड़ा दिन पर दिन लगातार तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,211 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3600 से अधिक हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। हालांकि इस सब के बीच दिल्ली में अभी तक एक लाख से ज्यादा व्यक्ति ठीक भी हो चुके हैं। दिल्ली सरकार ने कोरोना बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 31 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। दिल्ली में अभी तक कोरोना से कुल 3628 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 1211 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 1 लाख, 22 हजार 793 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।

Desk Team