दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी ने बताया कि उत्तर भारत में 18-21 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई थी। सुबह 5.30 बजे नयी दिल्ली में तापमान घटकर 26.2 डिग्री सेंटीग्रेड और पालम में 27 डिग्री सेंटीग्रेड पर आ गया। इस दौरान आर्द्रता बढ़ने से ऊमस भी बढ़।

बारिश के कारण कुछ जगहों पर लोगों को सुबह-सुबह जलजमाव का सामना करना पड़। इससे पहले कल यानि रविवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुयी । राजधानी में कल अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
विभाग ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हुयी । मौसम अधिकारी ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान रविवार को 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री अधिक है । उन्होंने बताया कि साढे पांच बजे शाम में आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज की गयी ।


Download Android App
Download iOS App



