आज दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बादल छाए थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा था की भारी बारिश हो सकती हैं, जिसके बाद अब कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हो रही हैं और लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी देर के लिए निजात जरूर मिल गई हैं।
अभी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों के अलावा नॉएडा और गाज़ियाबाद में तेज बारिश हो रही हैं। मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया हैं, उसके मुताबिक़ अभी दो से तीन दिन लगातार दिल्ली से सटे इलाकों में तेज बारिश हो सकती हैं। बारिश के बाद ठंडी हवा चलने का भी अनुमान लगाया गया हैं।
असम में बाढ़ ने मचाई तबाही
दिल्ली और उससे सटे इलाकों में रहने वाले लोग पिछले दो सप्ताह से उमस भरी वाली गर्मी को झेल रहे थे, लेकिन आज हुई बारिश के बाद अब उन्हें थोड़ा आराम मिला हैं। दूसरे राज्यों के मुकाबले दिल्ली में अभी काफी कम बारिश हुई हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं।
मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में बताया की 16 जुलाई तक राजधानी और उससे सटे इलाकों में हल्की बारिश होगी। फिर इसके बाद प्रचंड गर्मी का सामना लोगों को करना होगा। इस बार असम में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई हैं। लाखों लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं। NDRF की टीम पूरी मेहनत के साथ लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र और गुजरात में भी कुछ जगह बाढ़ जैसे हालात बने हैं।