दिल्ली में लगातार पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, लेकिन तीन-चार दिनों से राजधानी दिल्ली का मौसम काफी सुहावना हो गया हैं। शनिवार की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। इसके साथ ही रविवार की सुबह से दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हो रही हैं।
राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार सुबह बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बारिश होने के कारण पारा गिरकर 24.3 डिग्री सेल्सियस हो गया जो औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। इसने कहा कि सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।
रविवार की सुबह से इन जगहों पर हो रही बारिश
दिल्ली के कई इलाकों जैसे कि शाहदरा, अक्षरधाम, मयूर विहार, आईटीओ, साकेत और इंडिया गेट के आसपास के इलाकों में बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में 30 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम कार्यालय ने बहुत हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने और एक या दो स्थानों पर रिमझिम फुहार पड़ने का अनुमान जताया है।
वही दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने आगामी दिनों में कई जगहों पर बारिश होने की संम्भावना जताई हैं।