दिल्ली पुलिस ने होली 2020 का त्यौहार शान्ति से मनाये जाने पर बुधवार को नगरवासियों को आभार जताया है और होली पर उनके पास आने वाली कंप्लेंट फोन कॉल 2019 की तुलना में लगभग इस बार आधी रहे।
दिल्ली पुलिस के ट्वीट कर कहा, “ दिल्ली की सड़कों पर होली के दौरान दिल्ली पुलिस की व्यापक मौजूदगी रही। यह पिछले साल की तुलना में कहीं ज्यादा शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई।”
पुलिस ने कहा, “ पीसीआर में आने वाली कॉल घटकर 8,667 रह गईं जो पिछले साल 18,798 थी। दिल्ली पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने में सहयोग के लिए दिल्लीवासियों की सराहना करती है।”

पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में होली पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 600 से ज्यादा चालान काटे गए।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को शराब पी कर गाड़ी चलाने के लिए 647 चालान, ट्रिपल राइडिंग (दोपिहया वाहन पर तीन लोगों के बैठना) के 181, हेलमेट नहीं पहनने के लिए 1,192 और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के लिए 156 चालान किए गए।


Download Android App
Download iOS App



