लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दिवाली से पहले होमगार्ड्स को तोहफा

दिल्ली सरकार ने बसों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली की दिल्ली परिवहन निगम और कलस्टर स्कीम की सभी बसों में 5500 पूर्व होमगार्ड्स को मार्शल के तौर पर नियुक्त करेगी।

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने बसों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली की दिल्ली परिवहन निगम (डीसीटी) और कलस्टर स्कीम की सभी बसों में 5500 पूर्व होमगार्ड्स को मार्शल के तौर पर नियुक्त करेगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने आवास पर उनको संबोधित करते हुए की। 
बता दें कि शुक्रवार को हजारों की संख्या में पूर्व होमगार्ड मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री केजरीवाल को धन्यवाद देने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिवाली के पहलेे मार्शलों की नियुक्त पूरी करने की कोशिश रहेगी। बसों में जब इनकी नियुक्ति होगी तो बसों में आप पूरी मुस्तैदी के साथ महिलाओं की रक्षा करने के लिए काम करेंगे। बस में किसी महिला के साथ छेड़छाड़ होती है तो ऐसी हरकत करने वालों को रोकना और पुलिस के हवाले करना आपकी जिम्मेदारी होगी। 
5500 भर्तियां शुरू हो रही हैं और इन 5500 पोस्ट पर पूर्व होमगार्ड को रखा जाएगा। पहले उनकी भर्ती होगी जिन्होंने 3 साल से ज्यादा नौकारी की है। उसके बाद दो साल से अधिक नौकरी करने वालों की भर्ती की जाएगी। रिटायरमेंट 60 साल की है। जो लोग भी 60 साल से कम आयु के हैं, वह आवेदन कर सकते हैं। कागज चैक किए जाएंगे, जिन जिन लोगों ने पहले नौकरी की है, उनको अपने दस्तावेज दिखाने होंगे और फिजिकल टेस्ट होगा।
ऐसे पूर्व होमगार्ड कर सकेंगे आवेदन
दिल्ली सरकार 2-3 दिन में अखबारों में विज्ञापन देकर मार्शल के लिए आवेदन मांगेगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पांच हजार पूर्व होमगार्ड ऐसे हैं जिन्हें नौकरी से निकाला गया था। इस तरह उन सभी पांच हजार होमगार्ड को नौकरी मिल जाएगी। 
पूर्व होमगार्ड को सिर्फ अनुभव प्रमाण पत्र और आयु प्रमाण पत्र देना होगा। फिर फिजिकल होगा और नियुक्ति हो जाएगी। भर्ती दीवाली से पहले पूरी कर ली जाएगी। साथ ही सारे मार्शल को दीवाली से पहले बसों में नियुक्त करने की योजना है।
महिलाएं सुरक्षित करेंगी महसूस
मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्शल की नियुक्ति होने के बाद महिलाओं के लिए बसों में सफर सुरक्षित हो जाएगा। इस बार क्लस्टर बसों में भी पहली बार मार्शल की नियुक्ति हो रही है। सरकार महिला सुरक्षा को लेकर लगातार काम कर रही है।  दिल्ली में 3 लाख सीसीटीवी लगाने का काम जोर शोर से शुरू हो चुका है। 
पूरी दिल्ली से ये रिपोर्ट आ रही है की इन कैमरों से जहां पहले महिलाओं को घर से निकलते समय डर सताता था, अब वो अपने सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं रहती है।
होमगार्ड की भर्ती पर मनोज तिवारी ने केजरीवाल को कहा घोषणा मंत्री
दिल्ली सरकार के घोषणा मंत्री ने एक और घोषणा करते हुए कहा है कि 5500 पूर्व होमगार्डों की पुनः नियुक्ति करेंगे। इस मुद्दे पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि केजरीवाल सरकार का नाम बदलकर घोषणा सरकार रख देना चाहिए। 
विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते दिख रहे हैं, वैसे ही दिल्ली सरकार जनता को गुमराह करने के लिए कि कोई न कोई नई लुभावनी घोषणा कर रही है क्योंकि उन्हें घोषणाओं को पूरा तो करना नहीं है।  मनोज तिवारी ने कहा कि 55 महीने के कार्यकाल में तो कोई विकास कार्य किया नहीं, लेकिन अब जब चुनाव होने वाले हैं और लोकसभा में बुरी तरह से हार चुके हैं, लगभग हर रोज घोषणा कर दिल्ली की जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं। 
घोषणा मंत्री काम करने की बजाय मात्र घोषणाओं के माध्यम से चुनाव जीतना चाह रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि घोषणा मंत्री को लगता है कि मुफ्त का जादू चलाकर पुनः सत्ता हासिल कर लेंगे।
मार्निंग शिफ्ट में भी नियुक्त होंगे मार्शल
अभी तक डीटीसी की केवल ईवनिंग शिफ्ट में ही मार्शल होते हैं। अब मॉर्निंग शिफ्ट में भी मार्शल तैनात करने का फैसला लिया है। जो मार्शल नियुक्त किए जाएंगे, उनकी पहले ट्रेनिंग होगी। डीटीसी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह स्टैंडर्ड ऑपरेटरिंग प्रसीजर (एसओपी) बनाए।
3000 अतिरिक्त मार्शल के लिए विकल्प तलाश रही सरकार
अभी डीटीसी के पास 154 होम गार्ड सहित कुल 3256 मार्शल हैं। वर्तमान में 8750 और मार्शलों की भर्ती होनी है। अभी सरकार 5700 भर्ती करने जा रही है। अन्य तीन हजार मार्शल नियुक्त करने के लिए सरकार विकल्प तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।