उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, रविवार तड़के सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दिल्ली से आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद अन्य घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दरअसल दिल्ली से आगरा जा रही गाड़ी तेज रफ्तार गाड़ी नेथाना ईकोटेक-1 क्षेत्र के अंतर्गत खड़े ट्रैवेल में टक्कर मार दी जिसके कारण दो लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं पुलिस द्वारा 4 अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
ऐसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है ट्रैवलर में तकनीकी खराबी आने के कारण एक्सप्रेस वे के साइड में खड़ी थी, वहीं ट्रैवलर से दो लोग नीचे उतरे हुए थे। तेज रफ्तार गाड़ी ने पीछे से आकर टक्कर मारी, गाड़ी में बैठे तीन घायल केप टाउन निवासी है। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार से घायलों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल एक है कि घायलों ने शराब का सेवन किया हुआ था या गाड़ी का नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वाले रास्ते पर एक मिनी ट्रैवलर बस नंबर DL 1VC 1631 जो खराब थी और हाईवे पर साइड में खड़ी थी। रविवार सुबह उसमें एक तेज रफ्तार से आती हुई होंडा सिविक कार नंबर DL 3 CBA 0643 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। वहीं, घायलों को कैलाश हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
मृतकों और घायलों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार से घायलों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में सवार सभी लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।