BREAKING NEWS

गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾वित्त विधेयक 2023 संसद से मंजूर, हंगामे के बीच राज्यसभा ने लौटाया◾CM Yogi ने कहा- 'सारस के लिए विकसित किये जाएं विशेष पार्क'◾इजराइल: PM नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को किया बर्खास्त, न्यायपालिका में बदलाव की योजना पर जताया था विरोध ◾ईडी की जांच में आईसीडीएस भर्ती में कुछ अनियमितताएं पाई गईं◾कर्नाटक उच्च न्यायालय ने दिया निर्देश- 'सरकारी कर्मियों के खिलाफ मुकदमे के लिए मंजूरी पर 6 महीने के भीतर फैसला करें'◾अमेरिका: नगर कीर्तन के दौरान गुरुद्वारे में चली गोलियां, दो घायल ◾

दिल्ली-NCR में इस महीने कैसी रहेगी ठंड, पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा

राजधानी में ठंड का एहसास बढ़ गया है। पहाड़ों पर चल रही बर्फीली हवाओं का असर अब दिखने लगा है। इसकी वजह से गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम पारा गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस तरह से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में -2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। गुरुवार को मुंगेशपुर दिल्ली का सबसे ठंडी जगह रही। वहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद। फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 

कैसा रहेगा आज का मौसम

 मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली के पालम का तापमान नौ से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय इलाके में तापमान छह से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिल्ली के सफदरगंज में तापमान पांच से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में भी ठंड तेज हो गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को नोएडा में तापमान नौ से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया है।गाजियाबाद में भी पारा नौ से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में पारा और गोता लगा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक फरीदाबाद में तापमान सात से 24 नौ से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हरियाणा के गुरुग्राम में तापमान सात से 24 नौ से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। 

कितना गिर सकता था तापमान

पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से दिन-रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। यह गिरावट दो से चार डिग्री की है। इससे ठंड काफी बढ़ गई है। इसके आगे भी जारी रहने का अनुमान है। लेकिन राहत की बात यह है कि दिन में धूप खिली रहेगी।मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हुई होती तो राजधानी का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता था।