नोएडा में रहने वाली एक महिला ने पति के मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के बाद अपनी बेटी को फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद उसने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि मूल रूप से चेन्नई निवासी 30 वर्षीय भरत जे दिल्ली स्थित एक कंपनी में महाप्रबंधक के पद पर काम करता था।
एनएसएफ ने CAB विधेयक के खिलाफ आज छह घंटे का बंद का आह्वान किया
वह नोएडा के सेक्टर 128 में जेपी पवेलियन सोसाइटी में अपनी पत्नी शिवरंजनी, बेटी जयश्री और भाई कार्तिक के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि भरत ने शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब साढे 11 बजे दिल्ली के जेएलएन मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके शव को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भेजा गया है।
घटना की सूचना पाकर शिवरंजनी अपने देवर के साथ अस्पताल पहुंची। उसके बाद वह देर शाम घर लौटकर आई। थाना प्रभारी ने बताया कि शिवरंजनी ने अपने फ्लैट में शुक्रवार देर रात अपनी बेटी को फांसी लगाने के बाद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



