भारत के लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ने एयर स्ट्राइक के बाद सबूत मांगने वालों पर ट्वीट करके तंज कस दिया है। भारतीय वायुसेना के शौर्य की कुमार विश्वास ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए जमकर तारीफ की है और बिना किसी का नाम लिए कहा है कि इस बार सबूत मांगनेवालों को कुद ग्राम बम ही साक्ष्य के तौर पर दे देना चाहिए। इसके साथ ही कुमार विश्वास ने ट्वीट के जरिए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को भी सुनाया है।
भारतीय वायुसेना ने पीओके में आतंकी कैंप तबाह कर दिए हैं। सुबह से हर जगह इसी हमले की खबरें छाईं हुई हैं और इसी को देखते हुए कुमार विश्वास ने ट्विटर पर कई ट्वीट किए हैं और जमकर तंस मारा है। उरी हमले के बाद जब भारत सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी तो उस पर कई विपक्ष पार्टियों ने राजनीतिक बयानबाजी की थी।
कुमार विश्वास ने सबूत मांगने वालों पर कसा तंज
इसी पर कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इस बार #surgicalstrike2 का कोई भी सबूत मांगे तो भारतीय वायुसेना से अनुरोध है कि आप जांबाजों ने जैसा हज़ार टन का सबूत इमरान खान को दिया है, वैसा ही सौ-दो सौ ग्राम का सबूत ऐसे लोगों को भी ज़रूर पहुंचाए!’
यहां पढ़ें ट्विटर पोस्ट: https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/1100242767777857542
कुमार विश्वास ने पाकिस्तान के भारत के टमाटर रोकने पर भी कई पाकिस्तानी नेताओं की बयानबाजी को देखते हुए इमरान खान को भी विश्वास ने आड़े हाथों लेते हुए तंस कसा है। कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कई दिनों से बालाकोट वाले भारतीय टमाटरों के लिए रो-पीट रहे थे। इंडियन एयरफोर्स ने रात हजार टन की पहली खेप जैश के कंट्रोल रूम भेज दी है। अमन का सफेद रंग तो आपको समझ नहीं आता सो इमरान खान उम्मीद है यह लाल रंग पसंद आएगा। जितना मांगोगे उतना टमाटर भेजेंगे। वादा!’
यहां पढ़ें ट्विटर पोस्ट: https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/1100239527044702209
14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर जैश-ए-संगठन ने आतंकी हमला किया और उसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा आतंकी हमले की तेरहंवी पर भारतीय वायुसेना ने बालकोट में आतंकी ठिकानों पर हमला करके उनके 200 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है।
पाकिस्तान के कब्जे में कश्मीर वाले हिस्से में जहां जैश संगठन के आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार आज 3.30 बजे वायुसेना के मिराज विमानों ने पीओएक के बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में जबर्दस्त बमबारी की है और आतंकियों के ठिकानों को तहस-नहस कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App









