आम आदमी पार्टी (आप) की असंतुष्ट विधायक अलका लांबा ने कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया जाता है तो वह प्रस्ताव पर विचार करेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि आगामी कुछ दिनों में दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की संभावना है।
दिल्ली की अदालत ने मानहानि मामले में केजरीवाल, अन्य को पेश होने के निर्देश दिये
अलका ने कहा, ‘‘यह समय भाजपा के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन में में शामिल होने का है और अगर कांग्रेस मुझसे संपर्क करती है तो मैं प्रस्ताव पर विचार करूंगी और इससे इंकार नहीं करूंगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं दो दशक तक कांग्रेस में रही हूं। कांग्रेस अच्छा कर रही है और यह समय भाजपा के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने का है।’’


Download Android App
Download iOS App



