दिल्ली-एनसीआर के लोगों को रविवार सुबह प्रदूषण से काफी राहत मिली है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के अनुसार दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में थोड़ा बहुत सुधर देखने को मिला है। दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी इंडेक्स अब 300 तक पहुंच गया है। लोगों को इतनी दिनों बाद प्रदूषण से राहत तेज हवाओं के चलते मिली है।
हालांकि कई जगहों पर अभी भी हवा की गुणवत्ता खराब स्थिति में है। लोधी रोड पर AQI के अनुसार प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5 218 और पीएम 10 217 रहा। वहीं नोएडा और गुरुग्राम में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। दिल्ली में शनिवार के मुकाबले रविवार को AQI में गिरावट देखने को मिली, जो राहत की बात है।
जेएनयू छात्रों पर पुलिस ने दर्ज की FIR, स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप
विशेषज्ञों के मुताबिक अगले दो दिनों तक दिल्ली में हवा की रफ्तार ऐसे ही रहने की संभावना है। जिससे हवा में और सुधार देखने को मिल सकता है। दिल्ली में शनिवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 357 दर्ज किया गया जो कि शुक्रवार के एक्यूआई से करीब 100 कम है।
इसके साथ ही गाजियाबाद (347), ग्रेटर नोएडा (309), गुरूग्राम (360), फरीदाबाद (358) और नोएडा (338) में भी प्रदूषण स्तर में कमी दर्ज की गई। दिल्ली और पड़ोसी गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण के खतरनाक स्तर में पहुंचने के चलते दो दिनों तक बंद रहे स्कूल शनिवार को खोल दिए गए थे।


Download Android App
Download iOS App



