दिल्ली में इस साल डेंगू के कम से कम 11 मामले सामने आये हैं। दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने यह आंकड़ा दिया है। उसके अनुसार पिछले साल डेंगू के 2798 मामले सामने आये थे और चार मरीजों की मौत हो गयी थी। एसडीएमसी डेंगू पर आंकड़े तैयार करती है। उसकी रिपोर्ट के अनुसार मई में डेंगू के तीन, अप्रैल में दो, मार्च में चार और फरवरी एवं जनवरी में एक-एक मामला सामने आया।
मच्छरों से फैलने वाली यह बीमारी आम तौर पर जुलाई और नवंबर के बीच सामने आती है। यह अवधि मध्य दिसंबर तक जा सकती है। इस साल 25 मई तक मलेरिया के आठ मामले सामने आए। मई में सात और अप्रैल में एक। चिकनगुनिया के इस साल अब तक पांच मामले सामने आए। इनमें से फरवरी में दो और मार्च, अप्रैल एवं मई में एक-एक मामला सामने आया।


Download Android App
Download iOS App



