पश्चिम दिल्ली के करोलबाग इलाके में एक लड़की ने छेड़छाड़ करने वाले की शख्स की जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद वो उसे घसीटते हुए पुलिस स्टेशन ले गई। आरोपी खुद को छुड़ाकर भागने की कोशिश में था, लेकिन लड़की ने दौड़कर पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद लड़की ने कान पकड़वाकर माफी भी मंगवाई। इसके बाद जब उसे दिखा कि वह पुलिस गिरफ्त में जाने वाला है तो पब्लिक के सामने पैर पकड़कर माफी मांगने लगा।
घटना 25 फरवरी की है। जब लड़की अपने दोस्त के साथ करोल बाग के गफ्फार मार्केट में निकल रहे थी तो 5 लड़कों का ग्रुप छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद लड़के लड़की का पीछा करने लगे। लड़की ने बचने के लिए साइकल रिक्शा ले लिया। लड़के फिर भी नहीं रुके और रिक्शे का पीछा करने लग गए। भीड़ होने की वजह से रिक्शा भी काफी धीरे चल रहा था। जिसके बाद लड़की उतरी और लड़के पर थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया।
लड़की लड़के को पुलिस स्टेशन ले गई और शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने दो लड़को को अरेस्ट कर लिया है, जिनका नाम मनीष और अभिषेक बताया जा रहा है। जो हरियाणा के चखरी ददरी के बताए जा रहे हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।