हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना में सबसे अधिक पानी छोडे जाने के बाद दिल्ली के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा हैं। वहीं, दिल्ली के निगम बोध घाट में पानी में पानी भर जाने की वजह से लोगों अंतिम संस्कार करने में परेशानी आ रही हैं। निगम बोध घाट में पानी घुसने से 10 प्लेटफॉर्म बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
फिलहाल घाट से दूर और अंदर मौजूद प्लेटफॉर्म पर अंतिम संस्कार करने की व्यवस्था की गई हैं। कई प्लेटफॉर्म मौजूद होने के कारण अभी भी इस घाट पर दाह संस्कार किया जा रहा है। प्रशासन ने चेतावनी जारी कहा है कि यमुना में पानी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है हैं। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
निचले इलाकों से लोगों को खाली करवाया जा रहा है। नदी पर बने पुराने लोहे के पुल को अधिकारियों ने सड़क और रेल यातायात के लिए बंद कर दिया है हैं। वहीं, निचले इलाकों से निकाले गए लोगों को राहत टेंटों में भेजा गया है।