नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की कार्यकारी समिति (ईसी) की बैठक संभावना के मुताबिक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। बुधवार को पूरी रात जारी इस बैठक में डीयू के आरोपी शिक्षकों पर यौन उत्पीड़न का मामला काफी गरमाया। बैठक में मुख्य रूप से चार मामलों पर गहन बातचीत हुई। इस बीच अफ्रीकन स्टडीज विभाग के अध्यक्ष आरोपी प्रो. सुरेश कुमार को अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही वह अब पांच साल तक शोध निरीक्षण भी नहीं कर पाएंगे।
वहीं दूसरी तरफ प्रो. रमेश चंद्रा के मामले को विधिक परामर्श के लिए भेज दिया गया। इसपर भी ईसी के सदस्यों ने काफी हंगामा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अफ्रीकन स्टडीज विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुरेश कुमार पर उनकी ही शोध छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लंबे समय से यह मामला आंतरिक शिकायत समिति में लंबित था।
डीयू : सैकड़ों शिक्षकों का काटा वेतन
यह मामला डीयू में काफी गरमाया था। इस पूरे मामले में प्रो. सुरेश कुमार ने बताया कि फिलहाल उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर उनके खिलाफ ईसी की बैठक में कोई निर्णय लिया गया है तो वह दिल्ली हाईकोर्ट जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



