जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय के नजदीक सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के समूह पर पिस्तौल से गोली चलाने वाले युवक को शुक्रवार को किशोर न्याय बोर्ड ने 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश देव ने कहा कि आरोपी को दोपहर में बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने बोर्ड से अपील की है कि वह हड्डियों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बनाए ताकि युवक की उम्र का सत्यापन हो सके।
आरोपी ने बृहस्पतिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के समूह के पर पिस्तौल से गोली चलाई जिसमें जामिया का छात्र शादाब फारूक घायल हो गया। इस दौरान वह चिल्ला रहा था, ‘‘ये लो आजादी।’’
मामले की जांच अपराध शाखा कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



