जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों और स्थानीय लोगों ने रविवार को जामिया नगर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों और स्थानीय लोगों ने रविवार को जामिया नगर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने 3 बसों में आग लगा दी है।
आग बुझाने के लिए दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बसों में लगी आग बुझाने के दौरान ही छात्रों ने गाड़ियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक फायरमैन को चोटें आई हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रदर्शन की वजह से ओखला अंडरपास से सरिता विहार तक के रास्ते को बंद किया गया है।
प्रदर्शन कर रहे लोग और छात्र दो किलोमीटर लंबी मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग पर मार्च कर रहे हैं। ओखला मोड़ के पास बड़ी संख्या में लोग जमा है और सीएबी के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा कालिंदी कुंज के पास भी बड़ी संख्या में लोग जमा है और नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है सरकार मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए ऐसे कानून लेकर आ रही है।

सरकार मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना चाहती है। जामिया विश्विद्यालय में हालांकि शीतकालीन छुट्टी की घोषणा हो गई है लेकिन आज स्थानीय लोगों के साथ छात्र भी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर उस समय युद्ध का मैदान बन गया जब विवादित संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए संसद मार्च करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गई।


Download Android App
Download iOS App



