जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में 5 जनवरी को हुई हिंसा के बाद कुलपति जगदीश कुमार ने आज छात्रों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने छात्रों से कहा, यूनिवर्सिटी कैंपस के हॉस्टल में कुछ छात्र अवैध रूप से रह रहे हैं। ये वही लोग हैं जो जेएनयू में आतंक का माहौल बना रहे हैं, क्योंकि उन्हें यूनिवर्सिटी से कोई लेना देना नहीं है।
उन्होंने कहा, पिछले कई दिनों से कुछ सक्रिय छात्रों द्वारा बनाया गया आतंक इस हद तक बढ़ गया कि हमारे कई छात्रों को हॉस्टल छोड़ना पड़ा। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है कि निर्दोष छात्रों को चोट न पहुंचे। साथ ही हॉस्टल परिसर में हर जगह सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

बता दे की जेएनयू हिंसा मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) ने ‘यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट’ नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप की पहचान की है, जिसमें 60 लोग शामिल है। इस व्हाट्सएप ग्रुप के 37 लोगों की पहचान कर ली गई है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने हिंसा में शामिल नौ छात्रों की पहचान उजागर करते हुए कुछ तस्वीरें जारी की थीं।


Download Android App
Download iOS App



