JNU कुलपति जगदीश कुमार बोले- फीस बढोत्तरी पर एचआरडी के फार्मूले में कोई बदलाव नहीं

Summary :

जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने कहा कि फीस बढ़ोत्तरी पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के ‘फार्मूले’ में कोई बदलाव नहीं हुआ है और तय रूख के तहत छात्रों से सेवा या उपयोग फीस नहीं वसूली गई है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम जगदीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि फीस बढ़ोत्तरी पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के ‘फार्मूले’ में कोई बदलाव नहीं हुआ है और तय रूख के तहत छात्रों से सेवा या उपयोग फीस नहीं वसूली गई है। 
कुमार ने कहा, ‘‘ जहां तक फीस मुद्दे का सवाल है, पिछले महीने तय एचआरडी के फार्मूले में कोई बदलाव नहीं हुआ है । जो निर्णय हुआ था, उसके अनुसार छात्रों से सेवा या उपयोग (यूटिलीटी) फीस नहीं वसूली जा रही है।’’ 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के 3 आतंकियों को किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के तय निर्णय के अनुरूप सेवा एवं यूटिलिटी शुल्क की भरपाई के लिये फंड जारी करने के लिये लिखा है।’’ 
गौरतलब है कि जेएनयू में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पिछले महीने हस्तक्षेप करते हुए इस मुद्दे के समाधान के लिये तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इसमें यह फार्मूला तय किया गया कि सेवा एवं यूटिलिटी शुल्क का वहन यूजीसी करेगा, छात्र नहीं । छात्रों को केवल कमरे का किराया देना होगा। हालांकि छात्र सम्पूर्ण फीस वृद्धि को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। 

Desk Team