भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली के पांच विधानसभ क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली में घर घर जाकर केजरीवाल सरकार का पर्दाफाश करेंगे । इन पांच विधानसभा क्षेत्रों में त्रिनगर, शालीमार बाग, बुराड़ी, तिमारपुर और चांदनी चौक शामिल है। नड्डा ने ट्वीट किया कि दिल्ली के त्रिनगर विधानसभा में संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया।

VC जगदीश कुमार बोले- जेएनयू में जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जा सकती है पंजीकरण की तारीख
उन्होंने कहा, ‘‘ हम दिल्ली में घर-घर जाकर केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली की जनता के साथ किए गए अन्याय, उनसे बोले गए झूठ तथा सरकार द्वारा किए गए घोटालों का पर्दाफाश करेंगे।’’ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ दिल्ली को विज्ञापन नहीं, विकास चाहिए।’’ भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के सह प्रभारी संजय मयूख ने बताया कि ये बैठकें पार्टी के चुनावी तैयारियों का जायजा लेने तथा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिये की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



