चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस से दिल्ली में मरने वालों की रोजाना संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच शनिवार को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य कंवलजीत सिंह का कोविड-19 के चलते निधन हो गया है। आयोग के अध्यक्ष जाकिर खान ने यह जानकारी दी।
आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांड ने ट्वीट कर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपना पुराना दोस्त बताया। खान ने बताया, ”सिंह की उम्र करीब 60 साल थी। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 10 दिन पहले उन्हें बालक राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उनका निधन हो गया।” सिंह पिछले महीने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बने थे।