नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर शनिवार रात को जफराबाद में भी महिलाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। अचानक भारी संख्या में महिलाओं ने सड़क पर बैठकर सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं इस पूरी घटना को लेकर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, जाफराबाद में अब स्टेज बनाया जा रहा हैं। एक और इलाका जहां अब भारत का कानून चलना बंद। सही कहा था मोदी जी ने शाहीन बाग एक प्रयोग था। एक-एक करके सड़को, गलियों , बाजारों, मुहल्लों को खोने के लिए तैयार रहिए। चुप रहिए , जब तक आपके दरवाजे तक ना आ जाएं, चुप रहिए।
जाफराबाद में अब स्टेज बनाया जा रहा हैं
एक और इलाका जहां अब भारत का कानून चलना बंद
सही कहा था मोदी जी ने शाहीन बाग एक प्रयोग था
एक एक करके सड़को, गलियों , बाजारों, मुहल्लों को खोने के लिए तैयार रहिए
चुप रहिए , जब तक आपके दरवाजे तक ना आ जाएं, चुप रहिए pic.twitter.com/san18pqjIa
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) February 23, 2020
जाफराबाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू होते ही सुरक्षा तैनात कर दी गई है। सुरक्षा के मद्दे नजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई है। इस स्टेशन पर ट्रैन नहीं रोकी जाएंगी। बता दें की शनिवार देर रात प्रदर्शनकारी महिलाएं जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क पर बैठ गईं।
प्रदर्शन में बड़ी तादाद में बुर्का पहनीं औरतें शामिल हैं। इन्होंने कैंडल जलाया और CAA के खिलाफ नारेबाजी की। पूरे इलाके भरी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गौरतलब है कि सीएए के खिलाफ शाहीन बाग के साथ हौज खास, जाफराबाद, सीलमपुर, मुस्तफाबाद, निजामुद्दीन, इन्द्रलोक समेत दस से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



