नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी में ‘‘चुनौती’’ देने वाले बीएसएफ के पूर्व कॉंस्टेबल तेज बहादुर यादव की प्रशंसा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि ‘‘हरियाणा की मिट्टी में कोई तो बात है’’। यादव हरियाणा के रहने वाले हैं।आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल ने अपना जिक्र करते हुए ट्वीट किया कि 2014 में भी हरियाणा के ही एक व्यक्ति ने वाराणसी में मोदी को चुनौती दी थी।
भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर शिकायत करने के बाद 2017 में बर्खास्त किए गए बीएसएफ के पूर्व जवान यादव को उत्तर प्रदेश में बसपा, सपा और रालोद गठबंधन ने उम्मीदवार घोषित किया है।
हरियाणा की मिट्टी में कुछ तो है।
पिछली बार भी हरियाणा वाले ने मोदी जी को वाराणसी में चुनौती दी थी, इस बार भी हरियाणा का जवान मोदी जी को टक्कर देने पहुँचा है।
सपा- बसपा गठबंधन के इस उम्मीदवार को पूरे देश की ओर से ढेरों शुभकामनायें
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 30, 2019
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘हरियाणा की मिट्टी में कुछ तो है। पिछली बार भी हरियाणा वाले ने (केजरीवाल ने) मोदी जी को वाराणसी में चुनौती दी थी, इस बार भी हरियाणा का जवान मोदी जी को टक्कर देने पहुंचा है।
सपा-बसपा गठबंधन के इस उम्मीदवार को पूरे देश की ओर से ढेरों शुभकामनाएं। ’’ हरियाणा में जन्मे एवं पले-बढ़े केजरीवाल 2014 के आम चुनाव में मोदी के खिलाफ खड़े हुए थे लेकिन उन्हें तीन लाख से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा था। वाराणसी में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा।


Download Android App
Download iOS App



