राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नये आईसीयू बिस्तरों के लिये तत्काल 1,200 बाइपैप मशीनें खरीदने का निर्देश दिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इन मशीनों के आने से नए आईसीयू बिस्तर तुरंत उपयोग के लायक हो जाएंगे।
अधिकारी ने बताया कि वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) से 1,200 बाइपैप मशीनें तुरंत खरीदी जाएंगी। सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोविड-19 के कारण मृत्यु दर बढ़ने का जिम्मेदार पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को ठहराया था और उम्मीद जताई थी कि आगामी दो से तीन हफ्ते में हालात सुधरेंगे।
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,454 नए मामले सामने आए थे, वहीं 121 और संक्रमितों की मौत के बाद यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,512 हो गई।


Download Android App
Download iOS App



