दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसान आंदोलन में हिस्सा लेने आए कुछ लोगों के लापता होने पर चिंता जताई है। केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी सरकार विरोध स्थलों से गायब किसानों का पता लगाने में मदद करेगी और अगर जरूरत पड़ी तो वह उपराज्यपाल और केंद्र से संपर्क करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दिल्ली की जिन-जिन जेलों में 26 जनवरी की घटना के बाद से किसान आंदोलन से संबंधित लोग बंद है, उनकी एक लिस्ट तैयार करवाई है। ऐसा भी हो सकता है कि ये लोग जेलों में हों और घर पर संपर्क नहीं कर पाए हों, इसलिए आज हमने किसान आंदोलन से संबंधित गायब लोगों की सूची जारी की है। इससे परिवार के लोगों को उनके बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी।
Kejriwal Govt issues the list of 115 farmers who were arrested by Delhi Police.
Kejriwal Govt will take all efforts to reconnect the missing farmers with their families. pic.twitter.com/rvo1F9AOEs
— AAP (@AamAadmiParty) February 3, 2021
ऐसे 115 लोगों की सूची बनाई गई है जो कि दिल्ली की अलग-अलग जेलों में बंद हैं। इन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो लोग लापता है उनके परिवार के लोग यह सूची देख सकते हैं। इससे उन्हें पता चल जाएगा कि उनके घर के लोग गिरफ्तार तो नहीं हुए है। यदि वे गिरफ्तार हुए हैं तो किस जेल में हैं।
अगर उसके बाद भी कुछ लोग मिसिंग रह जाते हैं तो हमने किसान संगठन के लोगों को उन्हें तलाश करने का आश्वासन दिया है। अगर इसके अलावा कोई सूचना मेरे पास आएगी कि लोग लापता है तो उन्हें ढूंढने के लिए प्रयास करूंगा। जरूरत पड़ी तो हम एलजी साहब से मदद लेंगे। इस बारे में केंद्र सरकार से भी बात करेंगे।
केजरीवाल ने कहा कि बीते कुछ दिनों में कई लोगों ने हमे संपर्क कर बताया कि किसान आंदोलन में हिस्सा लेने आए किसान वापस घर नहीं लौटे है। उनका पता नहीं चल पा रहा है, वह लोग लापता हैं। मैं समझ सकता हूं कि जिन लोगों के घर के लोग वापस नहीं लौटे उनके ऊपर क्या बीत रही होगी। यह सभी सरकारों का दायित्व है कि जो लोग लापता है उन्हें ढूंढकर परिवारों को सूचित करके उनके सुपुर्द किया जाए। बीते कुछ दिनों से किसान संगठन के लोगों ने सरकार से और मुझसे व्यक्तिगत तौर पर संपर्क किया है। कल किसान संगठन के कुछ लोग मुझसे मिलने भी आए थे।